मथुरा, अक्टूबर 27 -- भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में रविवार की शाम को ब्रजरज उत्सव का आगाज हो गया। पहले दिन द डिवाइन कृष्णा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति से यास्मीन सिंह ने साथी कलाकारों के साथ ब्रजवासियों को भाव विभोर कर दिया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग एकचित्त होकर घंटों अपने स्थान पर भावनात्मक रूप से जमे रहे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा रेलवे ग्राउंड पर आयोजित 11 दिवसीय ब्रजरज उत्सव 2025 के उद्घाटन सत्र के बाद संस्कृति, कला और शिल्प का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि ब्रज के कण-कण में संगीत और राधा-कृष्ण की लीलाएं बसती हैं। यही कारण है कि यहां की रज आज भी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बनी हुई है। दीपावली के बाद उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ ...