धनबाद, जून 21 -- सिजुआ। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में छाताबाद एक नंबर लाल धौड़ा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की मांग को लेकर कतरास क्षेत्रीय कार्यालय में प्रबंधन के साथ वार्ता की। वार्ता में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए उक्त स्थल से हटाने को लेकर गलत हथकंडे अपनाया जा रहा है। वार्ता में कतरास थानेदार असित सिंह भी उपस्थित थे। वार्ता में बताया गया कि वर्ष 2020 में जमीन का सर्वे किया गया था। जिसमें 87 घर था। पुनः सर्वे किये जाने पर सहमति बनाई गई है। ग्रामीणों ने प्रबंधन से मांग की है कि उक्त स्थल के सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास करवाने की दिशा में पहल की जाय। इसके लिए प्रबंधन जगह का चयन कर ग्रामीणों को विश्वास में ले। इधर मोर्चा के नेता ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.