धनबाद, जनवरी 17 -- कतरास, प्रतिनिधि। छाताबाद 10 नंबर मैदान में शुक्रवार को पतंग उड़ाने के दौरान बच्चों के बीच शुरू हुई नोकझोंक देखते ही देखते बड़ों के बीच झगड़े में तब्दील हो गई। मामूली कहा-सुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मैदान में बच्चे व युवक पतंग उड़ा रहे थे, इसी दौरान बच्चों के बीच तु-तू मैं-मैं हो गई। विवाद की सूचना मिलने पर उनके अभिभावक मौके पर पहुंचे, जहां आपसी बहस ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के साथ-साथ पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें कुछ लोगों के चोटिल होने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही कतरास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने एहतियातन कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एक व्यक्ति के घायल होने की...