आगरा, जनवरी 2 -- जनपद में नए वर्ष के दूसरे दिन भी कड़ाके की सर्दी का प्रकोप जारी रहा। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। कड़ाके की सर्दी के बीच चली शीतलहर ने लोगों को ठिठुरन का एहसास कराया। सर्दी से बचने के लिए लोग दिनभर बदन को ढके नजर आए। सुबह व शाम के समय लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव के सामने बैठे रहे। शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने व 10 किलोमीटर की गति से चली सर्द हवाओं ने लोगों को गलन का एहसास कराया। शहर व कस्बा के बाजारों में दोपहर के समय ग्राहक खरीददारी के लिए निकले। दोपहर बाद सर्द मौसम के कारण लोग घरों की ओर चले गए। कड़ाके की सर्दी की वजह से सबसे अधिक दिक्कतें बुजर्ग व बच्चों को हो रही हैं। लगातार सर्दी का प्रकोप रहने के कारण वह घर में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। मौसम का असर शहर व कस्बों के बाजारों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.