आगरा, अप्रैल 27 -- ताजनगरी में रविवार को बादलों की आवाजाही के बीच गर्मी से मामूली राहत मिली है। सुबह से धूप-छांव का सिलसिला चलने से तापमान में भी कमी आई है। दो मई तक यही मौसम रहेगा। इसके बाद बारिश के आसार हैं। बीते दिनों तापमान 43 डिग्री को पार करने के बाद अब मौसम में सुधार आने लगा है। दो दिनों से तापमान में कमी देखी गई है। बादलों की आवाजाही और हवाएं चलने के कारण गर्मी में कमी आई है। हालांकि दोपहर में गर्म हवाएं अभी पीछा नहीं छोड़ रही हैं। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक होकर 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा होकर 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 44 दर्ज किया गया। यानि अब रात पहले से अधिक गर्म हो सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.