कटिहार, सितम्बर 7 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में अगले 24 घंटे तक आसमान में लगभग 70 फ़ीसदी बादल छाए रहेंगे। देर रात तक विभिन्न इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि इस दौरान औसतन 6.2 मिमी तक वर्षा दर्ज हो सकती है। शनिवार को कटिहार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर जिला मुख्यालय को छोड़कर कुरसेला एवं समेली प्रखंड समेत कई प्रखंडों में दोपहर साढ़े बारह बजे केबाद करीब एक घंटा तक मेघगर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई। जबकि शहर में चिलचिलाती धूप एवं उमस से लोग परेशान रहे। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि अगले 24 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट देखी जाने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव किसानों और आम जनजीवन दोनों पर असर डाल स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.