हापुड़, जून 16 -- पिछले कई दिनों से हापुड़ में भीषण गर्मी पड़ रही थी। लेकिन रविवार की सुबह से ही आसमान में बादल छा रहे थे। दोपहर तक ठंडी हवाएं चलती रही, जिससे लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। हालांकि दोपहर करीब दो बजे आसमान से बादल छट गए और धूप खिली। लेकिन तीन डिग्री पारा लुढ़कने से गर्म हवाओं को गर्मी से राहत मिली। पिछले एक सप्ताह से हापुड़ प्रचंड गर्मी पड़ी रही थी। सुबह से रात तक लोग परेशान थे। दोपहर की गर्म हवाओं ने हीट स्ट्रोक की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ा दी थी। जबकि तल्ख धूप और गर्म हवाओं का असर जन जीवन पर भी दिखाई दे रहा था। लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल गई थी। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। लेकिन रविवार की सुबह मौसम ने करवट बदल ली। सुबह के समय आसमान में काले बादल छा गए। सुबह करीब दस बजे काले बादल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.