गंगापार, दिसम्बर 19 -- गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी दिन भर आकाश में धुंध छाई रही, पछुआ हवा न चलने से गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को ठंड कम रही। दोपहर बारह बजे के लगभग कुछ देर के लिए आकाश में सूर्य दिखाई पड़े जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को परिषदीय विद्यालय सहित निजी शिक्षा संस्थान सुबह दस बजे खोले गए। सुबह दस बजे के बाद सड़कों पर आवाजाही हो गई। दैनिक मजदूरी करने वाले लोग रोज की तरह अपने काम पर गए। मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर उरूवा, मेजारोड, टिकुरी समहन में अलाव न जलाए जाने से यात्री बेहाल रहे। तहसील मेजा के मुख्य गेट पर अलाव की व्यवस्था स्थानीय प्रशासन द्वारा न किए जाने से अधिवक्ताओं व वादकारियों को ठंड से राहत न मिल सकी। अधिवक्ता मनोज कुमार शुक्ल, दुर्गेश तिवारी, कृष्णा कांत तिवारी ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.