बोकारो, फरवरी 22 -- छाई ट्रांसपोर्टिंग में पहुंचाई जा रही है बाधा चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के ऐश पौंड से होने वाली छाई ट्रांसपोर्टिंग में लगातार बाधा पहुंचाने से परिवहन कार्य प्रभावित हो रहा है। तीन कंपनियों को छाई ट्रांसपोर्टिंग का ठेका मिला हुआ है। मगर सही ढंग से छाई का उठाव कई कारणों से नहीं हो पा रहा है। बताया गया कि शनिवार को भंडारीदह में स्थानीय कई व्यक्तियों ने छाई लोड हाइवा के पहिया की हवा निकाल दी तथा कागजात भी छीन लिए। कई हाइवा संचालक नहीं चाह रहे हैं कि छाई की ट्रांसपोर्टिंग सही ढंग से हो। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मूकदर्शक बना हुआ है। ट्रांसपोर्टिंग कंपनी पीएमपी के प्रतिनिधि सुधीर चौधरी ने बताया कि इसमें किसी का सहयोग नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण ट्रांसपोर्टिंग में बाधा पहुंच रही है। न तो स्थानीय लोग अ...