बोकारो, फरवरी 24 -- छाई उठाव बंद होने से दैनिक मजदूरों में उबाल डीवीसी ऐश पौंड दो दिन से नहीं निकला है एक भी ट्रांसपोर्ट हाइवा मजदूरों ने निकाली कोयला लोड चक्के की हवा चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के ऐश पौंड में छाई उठाने का काम बंद होने से यहां काम करने वाले दैनिक मजदूरों में उबाल है। नाराज मजदूरों ने कहा है कि कुछ लोग उनकी पेट में लात मारने का काम कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भंडारीदह में कुछ व्यक्तियों द्वारा छाई लोड हाइवा के चक्के की हवा निकाले जाने के बाद ट्रांसपोर्टर ने काम बंद कर दिया है। जिसके कारण यहां काम करने वाले सभी 42 मजदूर बेकाम हो गए हैं। काम बंद होने से 2 दिन से छाई का उठाव नहीं हो पाया है। ऐश पोंड में काम करने वाले दैनिक मजदूरों ने विरोध करते हुए सोमवार को बेरमो खासमहल से दुगदा रेलवे साइडिंग तक कोयला लेकर ...