फरीदाबाद, फरवरी 20 -- पलवल। शनिवार को गांव छायंसा और हथीन क्षेत्र में प्रस्तावित संयुक्त छापेमारी व निरीक्षण के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। एसडीएम अप्रतिम सिंह ने सीएचसी हथीन के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियां दी गई हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई सफल बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...