मेरठ, अगस्त 8 -- सहारनपुर की एक महिला ने गुरुवार को लोनी के विधायक से मिलकर छांगुर बाबा और उसके गिरोह के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने विधायक को मुख्यमंत्री के नाम शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने यौन उत्पीड़न, पैसे वसूलने और सहारनपुर पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। लोनी के विधायक ने पीड़िता और अपना वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिलाया है। पीड़िता ने बताया कि वह बेंगलुरु की मूल निवासी है। वह लंबे समय से सहारनपुर में रह रही है। सात वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक ने नाम बदलकर दोस्ती की और खुद को दुबई में कार्यरत बताया। दुबई में नौकरी लगवाने और शादी का झांसा दिया। वह अपना घर और सामान बेचकर दुबई चली गई। यहां उसे युवक के दूसरे धर्म से होने का पता चला। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने पासपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.