नैनीताल, जनवरी 8 -- नैनीताल। मल्लीताल की एक युवती से ऑनलाइन खरीदारी में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवती ने इंटरनेट से कैमरा खरीदने को छह हजार रुपये का भुगतान किया, लेकिन जब पार्सल घर पहुंचा तो उसमें कैमरे की जगह खिलौना निकला। जानकारी के अनुसार मल्लीताल निवासी उपास्था रावत ने बीते 22 दिसंबर को एक इंटरनेट साइट पर कैमरे का विज्ञापन देखा। जिसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर कैमरे के लिए छह हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। बुधवार को जब पार्सल उसके घर पहुंचा तो उसमें खिलौना पाया। इसके बाद युवती ने मल्लीताल कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। एसआई आशा बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...