वाराणसी, जनवरी 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में हड़ताल से मंगलवार को करीब 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार प्रभावित हुआ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर हड़ताल में एसबीआई के कर्मचारियों के शामिल होने से प्रभाव ज्यादा रहा। नेफ्ट, आरटीजीएस नहीं हुए तो नगद लेन-देन और चेक क्लीयरेंस भी नहीं हुआ। इस दौरान कुछ निजी बैंकों की शाखाओं को भी बंद कराया गया। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकरों ने महमूरगंज, नदेसर, मकबूल आलम रोड में निजी बैंकों की शाखाओं में जाकर स्टाफ से सहयोग की अपील की और शटर गिरा दिए गए। दोपहर ढाई बजे के आसपास निजी बैंक की शाखाएं खुलीं लेकिन ज्यादा कामकाज नहीं हो सका। शनिवार से सोमवार तक अवकाश और मंगलवार को हड़ताल के चलते लगातार चौथे दिन बैंकों में काम नहीं होने से ग्राहक परेशान दिख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.