कानपुर, दिसम्बर 5 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता जिला युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल ने बताया कि सांसद-विधायक खेल स्पर्धा के तहत प्रतियोगिता का सातवां चरण महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। छह से आठ दिसंबर के बीच प्रतियोगिता रूमा स्थित एक्सिस कॉलेज में होगी। जिसका शुभारंभ उप्र विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना करेंगे। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कबड्डी, फुटबाल, जूडो, रस्साकसी, खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती, भारोत्तोलन और शतरंज के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर आयु वर्ग में पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के बीच होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...