मऊ, नवम्बर 29 -- मऊ, संवाददाता। उ.प्र. लेखपाल संघ के आह्वान पर शुक्रवार को फतेहपुर के लेखपाल की मौत को लेकर लेखपालों का आक्रोश फूट पड़ा। जिले के चारों तहसीलों पर लेखपालों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए छह सूत्री मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर सुबह 11 बजे से 4 बजे तक धरना दिए। इस दौरान लेखपालों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र सम्बंधित एसडीएम को सौंपा। चेताया कि लेखपालों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसके खिलाफ आरपार का संघर्ष किया जाएगा। सदर तहसील पर सुबह 11 बजे से लेखपालों ने मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान लेखपालों ने आरोप लगाया कि वे अधिकारियों के उत्पीड़न से प्रताड़ित होकर आत्म हत्या करने वाले फतेहपुर जिले के तहसील बिन्द के लेखपाल सुधीर कुमार की मौत से काफी आहत हैं। लेखपालों ने मृतक के परिजनों को 50 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.