रायबरेली, अगस्त 6 -- लालगंज, संवाददाता। लालगंज रेलवे ओवर ब्रिज फिर आम लोगों के लिए खुलने को तैयार हो रहा है। पुल के निर्माण कार्य में आयी तेजी से साफ है कि इसी माह यह पुल एक बार फिर जनता को समर्पित किया जाएगा। विभाग की माने तो 25 अगस्त के बाद यह कभी भी खोला जा सकता है। इसके खुलने के बाद सबसे ज्यादा खुशी लालगंज के लोगों को होगी। नगर के नये बाईपास के रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की मरम्मत का कार्य छह साल बाद अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। क्षतिग्रस्त स्लैब की लम्बाई लगभग 60 मीटर और चौड़ाई लगभग 12 मीटर की कास्टिंग के बाद कंक्रीट ढलाई का कार्य पूर्ण हो चुका है। कार्यदायी संस्था ने बताया कि 20 अगस्त तक ढलाई की गई सतह को पानी डालकर तराई की जाएगी, ताकि स्लैब पूरी तरह से पक कर मजबूत हो सके। आरओबी पर कार्य की प्रगति पर एनएचएआई और रेलवे अधिकारी नजर रखे हु...