अमरोहा, अप्रैल 30 -- करीब छह साल पहले अपहरण की गई युवती को क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अब युवती के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। मामले में युवती के पिता की तहरीर पर थाना अमरोहा नगर में 30 सितंबर 2019 को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर विवेचक निरीक्षक रणवीर सिंह की टीम ने युवती को सकुशल रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। मामले में समय-समय पर सात विवेचकों ने विवेचना की थी। इसके बावजूद अपहर्ता की बरामदगी में कोई सफलता नहीं मिली। अब अपहृता के बयान न्यायालय में कराए जाएंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.