चम्पावत, फरवरी 4 -- चम्पावत। जिले में छह साल तक के अनाथ बच्चों का पुनर्वास किया जाएगा। इस कार्य में महिला एवं बाल विकास विभाग अनाथ बच्चों की देखभाल करेगा। कार्यक्रम समंवयक पूजा जोशी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय डुंगरासेठी में विभाग की ओर से स्थापित संस्थान में अनाथ बच्चों की देखभाल की जाएगी। जिला स्तरीय बाल कल्याण समिति के सहयोग से अनाथ बच्चों की देखभाल और कानूनी गोद लेने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...