बांदा, फरवरी 18 -- बांदा। घर के बाहर खेल रही छह साल की मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने छेड़खानी कर दी। बच्ची ने परिजनों को घर जाकर जानकारी दी। सूचना मिलने पर मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर छेड़खानी व पाक्सों की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार देर शाम करीब 9 बजे घर के बाहर बच्ची बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का 45 वर्षीय राजेश सोनी बच्ची को बहलाकर पास खड़े रिक्शे में ले जाकर छेड़खानी की। जिसके बाद घर आकर बच्ची ने अपनी मां को जानकारी दी। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...