लखनऊ, फरवरी 19 -- सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में छह साल की बच्ची से दरिंदगी के मामले में पुलिस ने आरोपी मुल्लू वर्मा को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पीड़ित परिवार मूल रूप से सतना मध्यप्रदेश का रहने वाला है। वह मजदूरी करता है। पीड़िता की मां के अनुसर सोमवार सुबह आठ बजे वह काम पर चली गई थी। बच्ची अपने भाइयों के साथ खेल रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला मुल्लू वर्मा बेटी को खेलते हुए उठा ले गया। अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। इस बीच 11 साल के बेटे ने उसे गंदी हरकत करते देख लिया। विरोध किया तो उसने धमकी दी। मां के लौटने पर बच्ची और उसके भाई ने जानकारी दी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को परिवार ने सूचना दी। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मुन्नू के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो म...