कुशीनगर, फरवरी 20 -- दुदही, हिन्दुस्तान संवाद। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप समुदाय विशेष के युवक पर है। पुलिस ने नाबालिग की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की से उसी गांव के एक समुदाय विशेष के युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने बुधवार की शाम को विशुनपुरा पुलिस को नामजद तहरीर देकर बताया है कि पड़ोस का युवक शाम के लगभग छह बजे दरवाजे पर खेल रही उसकी छह वर्षीय बेटी को चिड़िया का खिलौना देने के बहाने बहला फुसला कर अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की रोते बिलखते हुए वहां से लहूलुहान स्थिति में घर पहुंची। घर वालों ने पूछताछ की तो उसने पूरी बतायी। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.