अल्मोड़ा, फरवरी 7 -- अल्मोड़ा। चौखुटिया पुलिस ने छह साल की बच्ची को परिजनों से मिलाकर मुस्कान लौटाई। पुलिस के मुताबिक डायल 112 में सूचना मिली थी कि बाखली चौखुटिया में एक छह साल की बच्ची अकेली खड़ी है। कोतवाल अशोक कुमार के नेतृत्व में हेड कां राजेन्द्र प्रसाद और होमगार्ड संजय किरौला ने बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची के परिजनों का पता चल पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...