भागलपुर, नवम्बर 25 -- नवगछिया रेलवे स्टेशन के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण नई दिल्ली के रेलवे बोर्ड के छह सदस्यीय विजिलेंस टीम द्वारा किया गया। उन्होंने नवगछिया रेलवे स्टेशन पर सभी स्तर की जांच की है। विजिलेंस टीम के सदस्यों ने माल गोदाम, पार्किंग बाजार, टिकट काउंटर, स्टेशन मास्टर का पैनल रूम, आरपीएफ, विजीलेंस रिजर्वेशन काउंटर आदि जगहों पर बारीकी से जांच कर वीडियोग्राफी की गई। इस मौके पर टीम के सदस्यों ने कुछ भी बताने से इनकार किया। इस औचक जांच को लेकर नवगछिया स्टेशन पर हड़कंप मचा हुआ है। स्टेशन परिसर में पार्किंग इसी महीने संवेदक द्वारा रेलवे को सौंप दी गई थी। जिसके बाद फ्री पार्किंग कर दी गई है। इसके पूर्व नवगछिया रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट के आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज कुमार यादव को सीबीआई की टीम द्वारा Rs.15000 घूस लेते गिरफ्तार किया...