गाज़ियाबाद, मई 13 -- गाजियाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। इसके बाद फिर से छह सदस्य चुने जाएंगे। हालांकि, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव अभी नहीं हो सका है। निगम में विभिन्न दलों के पार्षदों की संख्या के हिसाब से 12 सदस्य चुने जाते हैं। दो वर्ष पहले हुए कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा के नौ और विपक्ष के तीन पार्षद कार्यकारिणी सदस्य बने थे। सदस्यों का कार्यकाल दो साल के लिए होता है, लेकिन इनमें से छह सदस्यों को पर्ची सिस्टम से एक वर्ष बाद ही बाहर कर दिया जाता है। उनके स्थान पर छह नए सदस्यों का चयन होता है। पिछले साल जुलाई में भाजपा के राजीव शर्मा, राजकुमार भाटी, गौरव सोलंकी, रेखा गोस्वामी और विपथ के आदिल मलिक धीरेंद्र यादव कार्यकारिणी से बाहर हो गए थे। इनके स्थान पर भाजपा के नरेश भाटी, अमित त्यागी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.