मेरठ, दिसम्बर 7 -- जनपद का गौरव बढ़ाते हुए मेरठ के छह शिक्षकों ने आईआईटी कानपुर में आयोजित शिक्षण विधियों के उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक द्वारा सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डिजिटल शिक्षा, नवाचार आधारित शिक्षण विधियां, कक्षा में आईसीटी के प्रभावी उपयोग व विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण तकनीकों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागी शिक्षकों ने अपने-अपने नवाचार आधारित प्रस्तुतीकरण आईआईटी कानपुर पहुंचकर प्रस्तुत किए, जिन्हें विशेषज्ञों ने सराहा। इनमें मेरठ से विनीता सिवास उच्च प्राथमिक विद्यालय खिर्वा जलालपुर ब्लॉक सरूरपुर, शुचिता गौड़ उच्च प्राथमिक विद्यालय जिसौरा ब्लॉक खरखौदा, आकांक्षा दुबे पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय ...