अंबेडकर नगर, फरवरी 4 -- सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में छह शातिर चोर गिरफ्तार किए गए। आरोपितों के कब्जे से दर्जनों बैट्री, एक चार पहिया वाहन एवं एक बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया। सम्मनपुर पुलिस ने मंगलवार की सुबह सुल्तानगढ़ पुल के पास गश्त पर थी। मुखबिर की सूचना पर चार पहिया वाहन से चोरी का सामान बेंचने के लिए जा रहे शातिर चोरों को पुलिस ने जंगलेश्वर मंदिर के पास रुकवाया तो सभी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके तुषार गौड़ पुत्र रामनेवाज निवासी अमिया बाभनपुर, आनंद कुमार पुत्र बलिराम निवासी तेन्दुआ पियारेपुर टांडा, सचिन वर्मा पुत्र रमेश वर्मा निवासी अकूतपुर, आदित्य तिवारी पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी निवासी बुद्धिपुर, विवेक वर्मा पुत्र रामबिशुन वर्मा निवासी अशरफपुर शादीपुर एवं विशाल वर्मा पुत्र विजय लाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.