प्रयागराज, मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर (विज्ञापन संख्या-51) के 1017 पदों की चयन परीक्षा 16 और 17 अप्रैल को दो पालियों सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक तथा दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक कराई जाएगी। इसके लिए आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आयोग के सचिव मनोज कुमार के अनुसार 16 अप्रैल को पहली पाली में संस्कृत, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, गृहविज्ञान, चित्रकला, सैन्यविज्ञान/ रक्षा अध्ययन, कृषि अर्थशास्त्र, उद्यानिकी तथा दूसरी पाली में समाजशास्त्र, भूगोल, अंग्रेजी, गणित, मनोविज्ञान, शारीरिक शिक्षा, रसायन विज्ञान, संगीत-सितार/वादन, संगीत-तबला की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 17 अप्रैल को पहली पाली में प्राचीन इतिहास, शिक्षाशास्त्र, भौतिक विज्ञान, वाणिज्य, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.