सासाराम, दिसम्बर 14 -- दावथ। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियार ने रविवार को अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवानों के साथ शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया। थाना क्षेत्र के मालियाबाग,सेमरी और बभनौल में छापेमारी के क्रम में करीब 700 लीटर महुआ पास व छह शराब भट्ठियों को विनष्ट किया गया। बभनौल गांव से करीब दो लीटर बरामद कर शराब कारोबारी रवि डोम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...