हाथरस, नवम्बर 24 -- छह विद्यार्थी व चार शिक्षक राज्य स्तर पर दिखायेंगे हुनर -(A) राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे विद्यार्थी व शिक्षक मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में चयनित हुए विद्याथी व शिक्षक माध्यमिक स्कूलों की मंडल स्तरीय प्रदर्शनी हुई थी आयोजित पिछले दिनों माहेश्वरी कन्या इंटर कालेज अलीगढ़ में 53 वीं मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित हुई थी। प्रदर्शनी में जनपद के छह विद्यार्थियों व चार शिक्षकों के मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित हुए हैं। अब जल्द ही दिसंबर माह में बनारस में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में चयनित विद्यार्थी व शिक्षक शामिल होंगे। 21 व 22 नवंबर को अलीगढ़ के माहेश्वरी कन्या इंटर कालेज में आयोजित हुई 53वीं मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में चार जनपदों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अपने अपने मॉडल...