चंदौली, जून 20 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्ताान संवाद। बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित 17वें प्रोफेसर आदिल जाफरी मेमोरियल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में शारदा मोहन की टीम ने विनर क्लब को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। विनर क्लब ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 18 ओवर में मात्र 70 रन बनाया। टीम की ओर से अंश यादव ने सर्वाधिक 22 रन बनाया। शारदा मोहन की ओर से आकाश ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में मात्र 7 रन देकर 3 विकेट झटके और 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए। उनके अलावा आभास और रुद्र ने भी 2-2 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए शारदा मोहन की टीम ने 13वें ओवर में ही 4 विकेट खोकर 71 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। टीम की बल्लेबाज़ी में मित्तल 21 रन, प्रित ने 23 नाबाद रन और निलेश ने 11 नाबाद रन बनाया। विनर क्लब की ओर से गे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.