औरंगाबाद, दिसम्बर 26 -- हसपुरा छोटी खेल मैदान में सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का पहले क्वार्टर फाइनल मैच हसपुरा और बरैलीचक क्रिकेट टीमों के बीच खेला गया। इसमें छह विकेट से बरैलीचक की टीम ने जीत हासिल कर ली। टॉस जीतकर हसपुरा की टीम ने 109 रन बनाए।बरैलीचक की टीम ने 6 विकेट शेष रहते हुए मैच को जीत लिया। कमेटी धर्मेंद्र कुमार लाला और राज कुमार ने अतिथियों को अंग-वस्त्र से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने आयोजक कमेटी के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि खेल का आयोजन होने से आपसी सदभाव बना रहता है। खिलाड़ियों का मानसिक और शारिरिक विकास होता है। प्रखंड प्रमुख श्रीनिवास कुमार, हसपुरा मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार, ईटवां पंचायत के मुखिया राकेश कुमार, दाउदनगर जदयू अध्यक्ष दीपक कुमार गुंजन, कौशल शर्मा, टाल पंचायत मुखिया प्रतिनिधि दीपक...