लखीमपुरखीरी, जनवरी 21 -- सड़क सुरक्षा माह के तहत चल रहे जागरूकता कार्यक्रमों में एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय ने गन्ना भरे वाहनों की जांच की। नियमों को दर किनार कर चलते मिलने तीन वाहनों का चालान किया गया है। वहीं स्कूली वाहनों की भी जांच की गई। अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने बताया कि मंगलवार को कुल 65 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया जो फिट मिले। वहीं अवैध पार्किंग में खड़े 35 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान कुल छह वाहनों को सीज किया गया। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पेम्प्लेट्स भी बांटे गए। लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...