गोपालगंज, सितम्बर 10 -- थावे। थावे थाना परिसर के सामने मंगलवार की देर शाम थावे पुलिस ने गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर छह वाहन चालकों से कुल छह हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा ने बताया कि अभियान के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, प्रदूषण और बीमा संबंधी कागजात की जांच की गई। इस दौरान एसआई कुमारी अलका सिन्हा सहित थावे थाना पुलिस बल मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.