गोरखपुर, जनवरी 9 -- चौरीचौरा/सरदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के अयोध्याचक गांव के बंटी पांडेय (45) पुत्र स्व. कृष्ण कुमार पांडेय बीते छह वर्ष से घर से गायब चल रहे थे। बुधवार को बंटी की लोकेशन गाजीपुर जिले के खानपुर थाने से मिली। गुरुवार को गांव के पूर्व प्रधान विनोद कुमार चौधरी व श्यामू पासवान गाड़ी से खानपुर थाने पर पहुंच कर उसे लेकर घर लौटे। बंटी के चाचा सत्यप्रकाश पांडेय का कहना है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसके माता पिता का बहुत पहले निधन हो चुका है। छह वर्ष पूर्व घर छोड़कर अचानक गायब हो गया था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। वह घर आया है, लेकिन मानसिक विक्षिप्तता से वह घर से भाग रहा है। उसे रोका गया है, छह वर्ष बाद घर लौटा है। उसका ध्यान दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.