आगरा, जनवरी 11 -- सहावर थाना क्षेत्र के लखमीपुर गांव में शनिवार की सुबह छह वर्षीय एक मासूम को आवारा कुत्ते ने काट लिया। कुत्ता के हमले से घायल हुए बालक को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया है। कुत्ता के हमले के बाद से गांव में परिवारीजन एवं ग्रामीण दहशत में हैं। परिजनों के मुताबिक लखमीपुर गांव निवासी राजकुमार का छह वर्षीय पुत्र अंकित शनिवार की सुबह करीब दस बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक गांव में घूम रहे आवारा कुत्ता ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ता के हमले के बाद बालक चीखपुकार करने लगा। अचानक बालक के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे और कुत्ता को फटकार कर दूर किया। तब तक बालक का दाया पैर घायल हो चुका था। परिजन आनन-फानन में बालक को उपचार के लिए सहावर सीएचसी लेकर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.