कोडरमा, फरवरी 23 -- झुमरी तिलैया। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैया बस्ती से शनिवार शाम करीब पांच बजे के बाद से छह वर्षीय बच्चा लापता हो गया है। लापता बच्चे के मामा विकास कुमार ने रविवार को दिन के करीब एक बजे बताया कि उनका भगीना छह वर्षीय अमित कुमार शनिवार की शाम घर के समीप खेल रहा था। इसके बाद से वह गायब हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन रातभर की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...