देवघर, नवम्बर 28 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र में विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सहायक विद्युत अभियंता डेविड कुमार हांसदा ने थाने में आवेदन देकर बताया कि ऊर्जा चोरी की रोकथाम के लिए वह क्षेत्र में नियमित निरीक्षण कर रहे थे। उसी दौरान कोंकहराजोरी गांव में अवैध रूप से बिजली उपयोग किए जाने की जानकारी मिली। अभियंता के अनुसार जांच के वक्त गांव निवासी मुलो देवी, ब्रह्मदेव यादव, महंगी देवी, विभाकर कुमार वर्मा, हिमांशु वर्मा और सीताराम यादव को बिना अनुमति और अनियमित तरीके से बिजली उपयोग करते पाया गया। इसके बाद सभी के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...