गोरखपुर, मई 21 -- हरनही, हिन्दुस्तान संवाद खजनी क्षेत्र के उनवल टेकवार चौराहे की निवासी अर्पणा पांडेय की शादी 12 फरवरी 2024 को बांसगांव थाने के बगही जिगिना के मूल निवासी अश्वनी शुक्ला के पुत्र दीपक शुक्ला के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अर्पणा ने पुलिस को बताया कि माता-पिता ने विवाह में अपनी क्षमता से अधिक दान दहेज दिया था। शादी और विदाई के बाद ससुराल के लोग उसे अपने साथ मेहरौली दिल्ली लेकर चले गए, लेकिन उसे पति दीपक, सास रुक्मिणी, ससुर अश्वनी शुक्ला और ननद रीना, प्रीति, पिंकी के द्वारा दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। बर्दाश्त से अधिक प्रताड़ित होने पर पीड़िता अपने भाई के साथ मायके लौट आई। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.