देवरिया, दिसम्बर 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के घटैला चेती की रहने वाली एक महिला को मारपीट कर घर से निकाल देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पति समेत छह के विरुद्ध प्रताड़ना, अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली के ग्राम पिंडरी के रहने वाले लोरिक चौहान का आरोप है कि उनकी बेटी मीना की शदी 16 वर्ष पहले घटैला चेती के रहने वाले मिथुन चौहान के साथ हुई थी। बेटी ससुराल गई, तीन बार बेटी को बच्चे हुए, लेकिन उनकी मौत होती गई। ससुरालियों ने बेटी का आभूषण लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया है। कई बार पंचायत हुई, लेकिन ससुराली मेरी बेटी को नहीं ले जा रहे हैं। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पति मिथुन, कुंज बिहारी, मैना, सुनीता देवी, किसमती देवी, सुभाष चौ...