बेगुसराय, दिसम्बर 18 -- गढ़पुरा। थाना क्षेत्र के कुम्हारसो बास्केटबॉल कोर्ट मैदान के पास बुधवार की रात पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि उक्त युवक सोनमा पंचायत के वार्ड तीन निवासी रंजन चौरसिया का पुत्र राजु कुमार है जिसे पुलिस ने छह लीटर शराब के साथ पकड़ लिया। पुछताछ के बाद गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...