सीवान, मार्च 8 -- पचरुखी। थाने की पुलिस ने सादिकपुर गांव से शुक्रवार की शाम 6 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को पकड़ा है। पकड़ाया धंधेबाज इसी गांव का प्रदीप मांझी है। उसे पूछताछ के बाद पुलिस जेल भेजने की तैयारी में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम पुलिस को सादिकपुर गांव में शराब धंधेबाज द्वारा भारी मात्रा में शराब की खेत उतारने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद थानाध्यक्ष सनी कुमार रजक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक धंधेबाज को 6 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.