गोपालगंज, जनवरी 16 -- थावे। थावे डायल 112 की पुलिस टीम ने छह लीटर चुलाई देशी शराब के साथ एक अधेड़ को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में की गई। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान जगदीशपुर गांव निवासी बैधनाथ राम के रूप में हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...