उन्नाव, फरवरी 7 -- उन्नाव, संवाददाता। जनपद में फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। डीएम गौरांग राठी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में अंतरविभागीय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 10 फरवरी से 28 फरवरी तक चलने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने अभियान को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। डीएम ने कहा कि स्कूलों में खंड शिक्षाधिकारी प्राथमिकता के आधार पर बच्चों को दवा खिलवाएं और दवा के लाभों के बारे में जानकारी दें। खंड विकास अधिकारियों को ग्राम प्रधानों के साथ अलग से बैठक कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। कहा कि लोगों को पूरी डोज और नियमित रूप से खाने के लिए प्रेरित किया जाए तथा फाइलेरिया से संक्...