प्रयागराज, सितम्बर 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अगले साल प्रस्तावित है। इस चुनाव से पहले लगभग छह लाख मतदातओं के डुप्लीकेट पहचान पत्र बनने की बात सामने आई है। निर्वाचन आयोग से पिछले दिनों भेजी गई सूची पर जल्द से जल्द सत्यापन कराने के निर्देश राज्य निर्वाचन आयुक्त आरपी सिंह ने दिए हैं। पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले के अफसरों के साथ बैठक की। एनआईसी में हुई बैठक में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह और एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा मौजूद थीं। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। मतदाता सूची पुनरीक्षण के बारे में अफसरों से पूछा। जिस पर बताया गया कि पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। 27 सितंबर को यह पूरा हो जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.