चतरा, जनवरी 6 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा जिले में नशे के काले साम्राज्य के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार जारी है। नए साल की शुरुआत के साथ ही पुलिस ने नशा माफियाओं की कमर तोड़ दी। चतरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर प्रखंड के टुड़ाग जंगल में फिल्मी अंदाज में छापेमारी कर सोमवार को छह लाख रुपये मूल्य के ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर कार में सवार होकर जंगल की ओट में नशे की बड़ी खेप खपाने की फिराक में थे। एसडीपीओ और सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई ने अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग जंगल में कार के जरिए नशीले पदार्थों की बड़ी डील होने वाली है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ संदीप सुमन और सदर थाना प्रभारी...