लखनऊ, जनवरी 11 -- पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन स्थित कैरेज डिपो, सीडीओ कार्यालय सभागार में आयोजित कर्मचारी परिवाद शिविर में आए 15 परिवादों में से 06 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्ग दर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव के निर्देशन में रेल कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए ही इस शिविर का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक राजकुमार, संतोष गुप्ता तथा कर्मचारी कल्याण निरीक्षक भानु प्रताप सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...