मधुबनी, जनवरी 9 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। खिरहर थाना क्षेत्र के बोरहर गांव से अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से अपने घर सीतामढ़ी लौट छह युवक महमदपुर पुल के नीचे बाइक सहित नीचे जा गिरा। घटना गुरूवार की रात करीब साढ़े दस बजे की है। पुलिस ने तत्परता दिखलाते हुए पुल से करीब तीस फीट नीचे गिरे तीनों बाइक एवं छह युवकों को बाहर निकाला तथा अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। संयोग अच्छा था कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आयी। घटना के संबन्ध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने बताया कि करीब साढ़े दस बजे रात में सूचना मिली की महमदपुर पुल के नीचे कुछ बाइक वाले गिरे हुए हैं। तत्काल पुलिस बल को लेकर वहां पहुंचकर पुलिस बलों के सहयोग से सभी को नीचे से उपर लाया और बाइक को भी उपर लाया गया। सभी को अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां दो युवकों को अधिक...