मुजफ्फरपुर, जून 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाना क्षेत्र से मुशहरी थाना क्षेत्र के मणिका विशुनपुर चांद निवासी 10वीं का छात्र रोशन कुमार उर्फ भोला 18 जून से रहस्यमय ढंग से लापता है। उसका साइकिल संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। छात्र के पिता चंदन राम ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। रोशन कुमार भिखनपुर कोठी क्षेत्र में अपने फूफा के यहां रहकर पढ़ाई करता था। लापता होने पर उसके पिता ने भिखनपुर व आसपास गांव के आधा दर्जन युवकों को नामजद आरोपित बनाते हुए अपहरण का केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया है कि आरोपितों का जुड़ाव स्मैकियर गिरोह से है, जो अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। चंदन ने पुलिस को बताया है कि भिखनपुर स्थित तीन तल्ला मुर्गी फॉर्म के पास 18 जून की शाम साढ़े सात बजे रोशन देखा गया था। उसके साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.