मोतिहारी, फरवरी 19 -- तुरकौलिया,। शहर से सटे रघुनाथपुर मोहल्ले में पुलिस द्वारा सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छापेमारी की गई। इस दौरान पान दुकान, स्टेशनरी दुकान तथा लॉज सहित कई संदिग्ध स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सूखा नशा का सेवन कर रहे छह युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों में पहाड़पुर थाना क्षेत्र के मनकररिया निवासी सुमन कुमार के पुत्र चंदन कुमार सिंह, राजेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी भरत राय के पुत्र आनंद मोहन कुमार, रघुनाथपुर निवासी लड्डू मियां के पुत्र मोहम्मद फरहान खान, गेनालाल यादव के पुत्र सन्नी कुमार, शंभू यादव के पुत्र शत्रुधन बिहार उर्फ टेनी तथा महावीर साहनी के पुत्र बिकाऊ साहनी शामिल हैं। छापेमारी टीम में अपर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे। इस संबंध मे...